फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत ने पास किया 131.15 लाख मुनाफे का बजट ....

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला पंचायत की बैठक में जिला योजना के कार्यों एवं वार्षिक बजट बैठक में सदस्यों ने छुट्टा गोवंश की समस्या उठाकर किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की मांग उठाई और शहीद शहीद संदीप सिंह की यादव में बिठौली गांव में प्रवेशद्वार बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक में 131.152 लाख रुपये अनुमानित लाभ का बजट पास किया गया।
विज्ञापन

निर्धारित समय से दो घंटे देरी से शुरू हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने सभी सदस्यों के प्रस्तावों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाना चाहिए। अपर मुख्य अधिकारी रामगोपाल ने पुनरीक्षित बजट प्रस्तुत करते हुए 5341.902 लाख का आय एवं 5210.750 लाख का व्यय प्रस्तुत करते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 131.152 लाख का शुद्ध लाभ होने का अनुमान जताया। इसके साथ ही जिला योजना के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत की समेकित विकास योजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई। 128 करोड़ 79 लाख 56 हजार रुपये की योजना से भरथना क्षेत्रपंचायत में 28 ग्राम पंचायतों में पंचायत घर एवं विरारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बढ़पुरा, बसरेहर, जसवंतनगर, चकरनगर, महेवा, ताखा एवं सैफई में पंचायतों में स्वच्छ पेयजल, हैडपंप, सीसी रोड, खरंजा निर्माण एवं पंचायत भवन आदि के निर्माण के कार्य कराए जाएंगे।
ताखा के सदस्य सुरेंद्र सिंह ने छुट्टा जानवरों से किसानो को होने वाले नुकसान का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि ये जानवर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों को मुआवजे का प्रबंध सरकार को करना चाहिए। भरथना के सुरेंद्र सिंह ने निवाड़ीकला, अहेरीपुर में जलभराव एवं जर्जर सड़कों का मामला उठाया। कहा कि अहेरीपुर से निवाड़ीकला जाने वाले वाहनों को सड़क खराब होने के कारण जोखिम उठाना पड़ता है। दुर्घटनाएं भी होती हैं। ऐसे में इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बैठक में भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया, सीडीओ राजा गणपति आर, सदर विधायक के प्रतिनिधि हरीनारायण बाजपेई, सांसद के प्रतिनिधि मुकेश यादव, डीआईओएस राजू राणा सहित जिला पंचायत सदस्यों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में सभी सदस्यों एवं अधिकारियों ने मतदान की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें