फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पत्नी को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल

Sat, 03 Jun 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो संख्या 20) पत्नी को पीटते पति का वायरल फोटो।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। बकेवर क्षेत्र के नहरिया गांव में पत्नी को बेरहमी से पीटते हुए पति का वीडियो वायरल हो गया। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर घटना को अंजाम दिया गया।
थाना सहसों निवासी मुन्नी देवी पीड़ित की मां मुन्नी देवी ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति की शादी पांच साल पहले शिवम यादव नहरिया गांव थाना बकेबर से हिन्दू रीति रिवाज के साथ की थी। उनका दामाद प्राइवेट वाहन का ड्राइवर है। अतिरिक्त दहेज को लेकर इससे पहले भी कई बार मारपीट कर चुका है।
विज्ञापन

गुरुवार रात पत्नी व दो बेटियों के साथ अपने घर नहरिया पर मारपीट करके सुबह मरणासन्न हालत में छोड़करभाग गया। सूचना मिलने पर वह अपनी बेटी को थाना बकेवर लेकर पहुंची जहां पुलिस ने महिला की गंभीर हालत होने पर उसे सामुदायिक केंद्र ले गई। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों ने घायल महिला को शहर फर्रुखाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित महिला की मां मुन्नी ने आरोपी दामाद उसके माता पिता के खिलाफ थाना बकेवर में रिपार्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन



बिजली चोरी में छह एफआईआर

इटावा। बिजली चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार को इंजीनियरिंग कॉलेज बिजली घर से संबंधित क्षेत्र शेख आलमपुरा, सराय दयानत में छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। एसडीओ प्रथम विवेक कुमार सिंह ने बताया कि अभियान विजिलेंस के उप निरीक्षक मनोज कुमार के सहयोग से चलाया गया। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। दूसरी ओर शहर में चलाए गए अभियान के दौरान नौ लाख से अधिक के 112 कनेक्शन काटे गए। जबकि नौ लाख से अधिक वसूले गए। यह जानकारी अधिशाषी अभियंता प्रथम श्री प्रकाश ने दी है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें