फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारपीट कर वीडियो किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना क्षेत्र की कांशीराम कालोनी में एक युवक की पिटाई करके वीडियो वायरल करने की शिकायत एएसपी से की गई।
विज्ञापन

पीड़ित युवक के पिता और बहन ने कार्रवाई की गुहार लगाई है। कांशीराम कालोनी निवासी प्रियंका देवी ने बताया कि कांशीराम कालोनी में ही रह रहे एक परिवार के यहां कुछ लोगों का आना जाना है।
आचरण सही न होने से आसपास के लोग इस पर एतराज करते हैं। 10 जुलाई को एक अंजान व्यक्ति ने उस परिवार के यहां आकर अभद्र हरकतें की।
उसने और अन्य महिलाओं ने इसका विरोध किया तो परिवार के लोगों ने उससे मारपीट की। प्रियंका ने कहा कि उसका भाई अंशुल बचाने आया तो उसे पीटते हुए वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए बुधवार को पिता रमेश के साथ आकर एएसपी को प्रार्थनापत्र दिया है।
रमेश ने बताया कि उनके बेटा और बेटी से मारपीट की गई है। आरोपी परिवार की हरकतों से आसपास के लोग परेशान हैं। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें