फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीएचपी नेता मधुराम शरण शिवा के बोल: राम मंदिर के लिए जमीन का कोई गलत बैनामा नहीं हुआ, बखेड़ा करने वाले रामद्रोही

Wed, 16 Jun 2021 05:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

मंत्री मधुराम शरण शिवा ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में वहीं लोग विघ्न उत्पन्न कर रहे हैं जो हाशिये पर हैं। भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग उसी दिन प्रशस्त हो चुका है जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी आधार शिला रख दी।
विज्ञापन
भगवान राम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री मधुराम शरण शिवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर निर्माण में चंदा पर बखेड़ा करने वाले हमेशा से रामद्रोही रहे हैं। विरोधी लाख कोशिश कर लें राम मंदिर विश्व का सबसे भव्य सनातन धर्म प्रतीक बनेगा। यह बात विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री मधुराम शरण शिवा ने बुधवार को इटावा जिले के सरसईनावर में कही।
विज्ञापन


सरसईनावर के हजारी महादेव मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण में वहीं लोग विघ्न उत्पन्न कर रहे हैं जो हाशिये पर हैं। भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग उसी दिन प्रशस्त हो चुका है जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी आधार शिला रख दी।  

राम मंदिर के लिए जमीन का कोई गलत बैनामा नहीं हुआ है। हर ब्लॉक में संगठन की इकाइयों को गठित किया जा रहा है। विकास खंड ताखा में जिला सह संयोजक रजनीश मिश्रा को इकाई के गठन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


इससे पूर्व उन्होंने हजारी महादेव का वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। प्रांतीय संगठन मंत्री का स्वागत नवीन अवस्थी, आदित्य गुप्ता, सौरभ ठाकुर, संदीप पाल, संजू बाबू शाक्य, पारस बाबा आदि ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें