फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ओवरलोड भूसा लदे वाहन न बन जाए हादसे का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। कस्बा क्षेत्र में मध्य प्रदेश से आने वाले ओवरलोड भूसा लदे वाहनों के आने से वाहन सवारों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सहसों क्षेत्र के पांडरी, सोनेपुरा और मधुपुरा सीमा से प्रवेश कर फूप चौरेला मार्ग, लखना सिंड़ौस और उदी भरेह सड़क मार्ग से प्रतिदिन दो से तीन सौ डीसीएम, ट्रक व ट्रैक्टर क्षमता से कहीं अधिक भूसा लेकर आते-जाते हैं। इन वाहनों में भूसा काफी ऊंचाई के साथ ही दोनों साइडों में भी तरपाल लगाकर बाहर को लटका हुआ भर लिया जाता है। जो और भी खतरनाक हो जाता है।
विज्ञापन


भूसा लदे यह वाहन सड़क पर दिन भर दौड़ते नजर आते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और अधिकारी इसकी ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि पुलिस इन ओवरलोड वाहनों को रोकने की जगह बसूली पर लगी रहती है। मंगलवार को फूप चौरेला और लखना सिंड़ौस मार्ग पर दर्जन भर से अधिक ओवरलोड वाहन दौड़ते नजर आए। हनुमंतपुरा कस्बा में दोपहर 12 बजे पुलिस पिकेट के बुलाने पर चालक बीच रोड़ में भूसे से भरी गाड़ी खड़ी कर चला गया जिससे जाम की स्थिति बन गयी और एम्बुलेंस को भी करीब पांच मिनट खड़ा रहना पड़ा।
इन ओवर लोड वाहनों में तिरपाल में बंधा भूसा जमीन से महज कुछ फीट ऊपर ही भरा दिखाई देता है। इससे आसपास से निकलने वाले वाहनों को साइड लेने में भारी परेशानी होती है। खासकर सिंगल रोड पर पीछे चलने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे ओवरटेक के दौरान दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। रात के समय और कोहरे में इन वाहनों के आसपास से निकलना काफी जोखिम भरा हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से ओवरलोड भूसे लदे वाहनों पर नकेल कसने की मांग की है। मामले पर एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया का कहना है कि वह इसको लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी से बात करेंगे और नियम विरुद्ध दौड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें