फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में चला चेकिंग अभियान, पांच वाहन सीज, 103 के चालान काटे

विज्ञापन
कस्बा में वाहन चेकिंग करती पुलिस - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
जसवंतनगर/महेवा पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने, मास्क न लगाने और कागज न होने पर 103 वाहनों के चालान किए। पांच वाहन सीज भी किए गए।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि 33 वाहनों के चालान काटने के साथ 5 वाहन सीज किए गए। वाहन चालकों से 1300 रुपये शमन शुल्क और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
महेवा में चौकी प्रभारी चिंतन कौशिक ने पुराना चौराहा, बहेड़ा हाईवे ओवरब्रिज के पास वाहनों की जांच की। दोपहिया वाहन पर बिना मास्क दो लोगों के सवार होने और कागजात न होने पर 30 वाहन के चालान काटे गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बढ़पुरा अंजनी कुमार और उदी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने अभियान चलाया। मास्क न लगाने और कागजात न होने पर 40 वाहनों का चालान कर 16500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें