फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता को सांड़ ने पटका, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के नई मंडी के पास शुक्रवार सुबह आवारा सांड़ ने सब्जी विक्रेता को पटक दिया। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इकदिल के गुलीयानी गांव निवासी इंद्रेश कुमार (45) सब्जी विक्रेता हैं। पत्नी नीवा देवी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह साइकिल से सब्जी खरीदने नई मंडी जा रहा था। मंडी के पास आवारा सांड़ ने इंद्रेश की साइकिल को टक्कर मार दी।
वह बचने के लिए भागा तो सांड़ ने उसे दौड़ा लिया। इसके बाद सींग में फंसाकर उसे सड़क पर पटक दिया। इससे इंद्रेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सांड़ को खदेड़ा और पुलिस को सूचना दी। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। वहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें