फोटो 08:: भरथना रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत। संवाद
भरथना। सुबह के समय पड़ रहे घने कोहरे के कारण रविवार को नान स्टाप वंदेभारत एक्सप्रेस को भरथना रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। ट्रेन दो मिनट तक यहां मेन लाइन पर रुकी और इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। रेल प्रशासन के अनुसार कोहरे के कारण आगे चल रही ट्रेन धीमी रफ्तार से चलने के कारण वंदे भारत को रोकना पड़ा। ट्रेन सुबह मेन डाउन लाइन पर सुबह नौ बजकर 18 मिनट से नौ बजकर 20 मिनट तक खड़ी रही। (संवाद)