फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अवैध कब्जेदारों ने वनरक्षकों को पीटा, की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सैफई (इटावा)। क्षेत्र के गांव नगलाबहादुर में वन विभाग की सात हेक्टेयर जमीन पर रोपे गए पौधों को दबंगों ने जोत दिया और उस पर गेहूं की फसल की बुआई कर दी। शुक्रवार रात वनरक्षकों ने विरोध किया तो कब्जेदारों ने उनके साथ मारपीट कर फायरिंग भी की। वनरक्षकों को जान बचाकर भागना पड़ा। वन दरोगा की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वन दरोगा श्रीनिवासी पांडे ने बताया कि विभाग ने गांव नगला बहादुर में सात हेक्टेयर जमीन पर 14 हजार पौधे लगाए गए थे। शुक्रवार रात वन रक्षक सचिन कुमार व योगेंद्र कुमार गश्त कर रहे थे। तभी जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने पौधों को नष्ट कर दिया और जमीन पर गेहूं की बुआई कर रहे हैं।
विज्ञापन

जब वनरक्षक मौके पर पहुंचे तो देखा ट्रैक्टर से जुताई कर पौधों को नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने विरोध किया तो कब्जेदारों ने उनके साथ मारपीट की और दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग की। वन कर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कब्जा करने वाले लोग भाग चुके थे। वन दरोगा श्रीनिवास पांडे की तहरीर पर पुलिस ने गुरुचरण, राजवीर, आशीष सिंह, बृजेंद्र, राकेश, लउआ सिंह, सुरेश, समरथ सिंह, आदेश सिंह निवासीगण ग्राम नगला बहादुर थाना सैफई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई हैं।
पूर्व में भी हो चुकी ऐसी घटना
बीते दो नवंबर को भी इसी गांव के 12 नामजद व 15 अज्ञात लोगों ने वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर गांव के लोगों ने वन रक्षक के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी भी फाड़ दी थी। उस समय सैफई थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसके बाद भी फिर से जमीन पर कब्जा कर उसमें फसल बोई गई। वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें