फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डीसीएम चालक से लूट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल (इटावा)। आगरा-कानपुर हाईवे पर गांव मनियांमऊ के पास शुक्रवार रात डीसीएम चालक के साथ मारपीट और लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो तमंचे, कारतूस, चाकू, मोबाइल और नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के फतेहपुर थानाक्षेत्र के गांव मसारा निवासी आसिफ खान डीसीएम से आगरा जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब एक बजे उसने हाईवे पर डीसीएम रोक ली। इसी दौरान चार बदमाश केबिन में घुस आए और चालक के साथ मारपीट कर साढे़ नौ हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। चालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
प्रभारी निरीक्षक रणबहादुर सिंह ने टीम के साथ बदमाशों की तलाश शुरू की। शनिवार सुबह जानकारी मिली कि कुछ संदिग्ध लोग सराय जलाल ओवरव्रिज के पास खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। बदमाशों ने अपने नाम सलमान निवासी मानिकपुर मोहन थाना इकदिल, मोहम्मद वसीम निवासी कूंचा शीलचंद कोतवाली सदर इटावा, दीपू निवासी मंडीगेट इटावा व आबिद उर्फ वाजिद निवासी भरथना चौराहे बताए हैं। उनके पास से लूटे गए 8100 रुपये बरामद हुए हैं। सलमान गैंग का सरगना है। उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें