प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित विज्ञान मेले वैलिना के दूसरे दिन 400 बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया गया। दस हजार छात्र-छात्राएं इस विज्ञान मेले की सफलता के गवाह बने।
विज्ञान मेले के संयोजक डा. आनंद ने बताया कि एक हजार से भी अधिक मॉडलों में 70 सर्वश्रेष्ठ मॉडल चयनित किए गए। इन्हें बनाने वाले छात्रों को बेस्ट परफारमेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। केके महाविद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मीपति वर्मा और सेंट मेरी के प्रधानाचार्य फादर विनोय जोसेफ , कार्यक्रम संयोजक डा. आनंद और डा. अचल कुमार मिश्रा ने बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कार दिए।
कोलाज प्रतियोगिता में एसएस मेमोरियल सैफई की पुण्या और पायल को प्रथम, संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल के शशांक यादव द्वितीय और सुदिति ग्लोबल की अंकिता की टीम तीसरे स्थान पर रही। मुख्य निर्णायक डा. देवेंद्र सिंह, डा. एनके शर्मा और पर्यावरणविद डा. राजीव चौहान ने सभी बच्चों के मॉडल देखे। कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार ने किया।
बेस्ट परफारमेंस मेडल के लिए अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज की उमा, नम्रता, दीपक सिंह, संत विवेकानंद के शशांक वर्मा, प्रथम, निकुंज अग्रवाल, निमिष, देहली पब्लिक स्कूल के विभू दीक्षित, जहीर, रजत, सुदिति ग्लोबल एकेडेमी के अभिनव, अनंत, प्रखर शुक्ला को चुना गया।
सनातन धर्म के प्रियांशु सिंह, इस्लामियां इंटर कालेज के अभिषेक शर्मा, इस्लामियां गर्ल्स इंटर कालेज की सबा, आर्मी पब्लिक स्कूल के राघवेंद्र, आचार्य आदि सागर के अर्जुन, चित्रगुप्त इंटर कालेज के अंशुल सोनी, डिवाइन लाइट के अर्षित श्रीवास्तव, डायट की प्रिया बाजपेयी, राजकीय बालिका इंटर कालेज की शिवांगी, ज्ञान स्थली एकेडेमी के शिव गुप्ता, ग्रीन लाइन पब्लिक स्कूल के अमन गुप्ता भी इसमें शामिल रहे।
राजकीय इंटर कालेज के यश वर्मा, हिंदू विद्यालय जसवंतनगर की रिया, होली प्वाइंट के प्रशांत, केके इंटर कालेज के प्रियांश वर्मा, माउंट लिटेरा के अभिषेक यादव, अनुज, नारायण कालेज के शिवांशु, उत्कर्ष तिवारी, पुलिस माडर्न की बबली, रॉयल ऑक्सफोर्ड के आर्यन, रिनेशा एकेडेमी की कशिश, सरस्वती विद्या आश्रम की जाह्नवी, शिवाजी शिक्षा निकेतन की शिल्पी यादव, सेंटमैरी के आयुश चौधरी, कुणाल सिंह, सूर्यांश गुप्ता, सेविन हिल्स की शिखा, सूर्यांश सिंह, शिव नारायण इंटर कालेज की शिवानी, एसएस मेमोरियल के कनिष्क, शिव ज्योति इंटर कालेज की निशा, तिवारी ज्वाला प्रसाद आर्यकन्या इंटर कालेज की दिव्या भदौरिया, थियोसोफिकल इंटर कालेज की संस्कार गुप्ता, अमन कुमार, वीणा वादिनी के कौशलेंद्र के ग्रुप की टीमों को भी बेस्ट बेस्ट परफारमेंस मेडल दिया गया।