फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिडारी में 120 ग्रामीणों ने कराया वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों ने बृहस्पतिवार को टीकाकरण कराया। ग्राम पंचायत पिडारी में सबसे अधिक 120 लोगों ने टीके लगवाए। जबकि ग्राम पंचायत बौराइन, भदेही काशीपुर, उझियानी आदि के ग्रामीणों ने में भी वैक्सीनेशन कराया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार यादव ने बताया 10 गांवों में वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य दिया गया था। अलग-अलग टीमें वैक्सीनेशन के लिए लगाई गई थी। कुल 250 लोगों ने टीके लगवाए। वैक्सीनेशन केंद्रों का तहसीलदार प्रभात राय ने निरीक्षण किया। तहसीलदार ने बताया ग्राम पंचायत पिडारी में सबसे अधिक 120 लोगों ने टीके लगवाए। (संवाद)
रेलवे के 50 कर्मियों ने लगवाया टीका
इटावा। रेलवे अस्पताल में बृहस्पतिवार को 18 से अधिक उम्र के 50 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें