फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 290 को लगा टीका, बीहड़ी गांव में बुलानी पड़ी पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के विभिन्न स्थानों पर लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिला अस्पताल के आयुष विंग में 290 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीकाकरण हुआ। लखना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत बीहड़ी ग्राम बहादुरपुर उपकेंद्र पर भीड़ भड़ने पर अस्पताल स्टाफ को पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

बीहड़ी गांव बहादुरपुर उपकेंद्र पर वैक्सीनेशन कराने वालों की खासी भीड़ रही। लखना पीएचसी के अंतर्गत बीहड़ी ग्राम बहादुरपुर उपकेंद्र पर 160 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। टीकाकरण डॉ. राज प्रताप कुशवाहा की देखरेख में एएनएम निशा, सचिन कुमार, अनुपम ने किया। आशा कार्यकर्ता भूरी देवी, सहायक जय देवी व सुरजन ने सहयोग प्रदान किया। केंद्र पर वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस बुलाना पड़ी।
भरथना नगर पालिका परिषद कार्यालय में 70 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। स्टाफ नर्स योगिता ने वैक्सीनेशन किया। इस दौरान14 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इस कार्य में पालिका कर्मचारी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, अमित कुमार पोरवाल, नवनीत कुमार ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें