फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊसराहार की महिला को डेंगू, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
फोटो संख्या 17: डेंगू से पीड़ित रश्मि - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
ऊसराहार क्षेत्र के गांव बम्हनीपुर के जनसेवा केंद्र संचालक की पत्नी को डेंगू हो गया है। कानपुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। कानपुर में भर्ती युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष की हालत में सुधार न होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में हुई 25 बुखार मरीजों की जांच में तीन को डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन

ताखा क्षेत्र में डेंगू आने से ग्राम वैदपुरा निवासी सिपाही प्रवीण की पत्नी सुनीता और ऊसराहार के सकरावा बस अड्डा के सामने महेश यादव की पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम सिंह शाक्य के परिवार में शिक्षक उनकी पत्नी सरला देवी के अलावा सात लोगों डेंगू पाजिटिव निकले हैं।
अब बम्हनीपुर निवासी जनसेवा केंद्र संचालक घनश्याम की पत्नी रश्मि शर्मा में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्हें परिवार के लोग कानपुर के अस्पताल में ले गए हैं। घनश्याम ने बताया कि दो दिन पूर्व रश्मि को बुखार आने और प्लेटलेट्स घटने पर मैनपुरी के निजी चिकित्सक के यहां दिखाया था।
विज्ञापन

कस्बा ऊसराहार के युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा को डेंगू होने की पुष्टि के बाद परिजन इलाज के लिए उन्हें कानपुर ले गए थे। आराम न मिलने पर दिल्ली भर्ती में कराया गया है।
ताखा व ऊसराहार क्षेत्र में एक के बाद डेंगू के मामले सामने आने पर लोगों में दहशत है। उधर, जिला अस्पताल की जांच में गुरुवार को बुखार से पीड़ित शहर के मोहल्ला विजय नगर के शैलेंद्र, करमगंज के प्रेमचंद्र तथा मुन्नी का अड्डा निवासी विवेक को डेंगू को प्राथमिक लक्षण मिले।
डेंगू के कई मरीज मिलने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसईनावर के अधीक्षक डाक्टर वीरेंद्र सिंह ने कालिका माता मंदिर के सामने शिविर लगाया गया। इसमें बुखार प्रभावित लोगों का रक्त परीक्षण करके दवाएं दी गईं।
शिविर में ऊसराहार थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी जांच कराई। डॉ. एके सिंह डॉ. अर्पिता चौहान, डॉ. रफद जहां, हरीनरायन शुक्ला, फार्मासिस्ट अभिलाष सिंह, प्रीती देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें