फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊसराहार से कन्नौज, लखनऊ बस सेवा शुरू

Wed, 27 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
electric bus
विज्ञापन
परिवहन निगम ने इटावा डिपो से नई बस सेवा प्रारंभ कर दी है। इसमें लोग इटावा से सैफई, कन्नौज होकर राजधानी लखनऊ तक का सफर कर सकेंगे। बुधवार को कस्बा ऊसराहार में बस के आने पर चालक परिचालक का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


ऊसराहार क्षेत्र के समाजसेवी शिक्षक अभिलाष सिंह ने मुख्यमंत्री को नई बस सेवा शुरू करने की मांग कर प्रार्थना पत्र भेजा था। इस पर परिवहन विभाग ने इटावा से वाया सैफई, किशनी, ऊसराहार, कन्नौज, बांगरमऊ होते हुए राजधानी लखनऊ के लिए बस सेवा प्रारंभ कर दी है। ये बस सुबह 6 वजे इटावा से चलकर ढाई बजे लखनऊ पहुंचेगी। कस्बा ऊसराहार में बस सुबह साढे़ आठ बजे आएगी।

वहीं लखनऊ से एक बस अपराह्न 3 बजे चलकर रात 11 बजे इटावा पहुंचेगी। कस्बा ऊसराहार में ये बस रात 9 बजे पहुंचेगी। बुधवार को कस्बे में बस के पहुंचने पर समाजसेवी अभिलाष सिंह के नेतृत्व में बस स्टाफ का स्वागत किया गया। विष्णु देव, संदीप यादव, विनोद यादव, उदयवीर शाक्य, पुष्पेंद्र यादव, राजीव गुप्ता प्रधान, देवस्पति, धर्मेंद्र चौहान, सुशील यादव राजू आदि ने चालक-परिचालक का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें