जसवंतनगर। कोतवाली क्षेत्र में पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाल नवरत्न गौतम ने ग्राम केस्त स्कूल परिसर में नागरिकों के साथ बैठक की। कोतवाल ने कहा की पंचायत चुनावों में प्रतिनिधि चुनने के लिए अपने विवेक का इस्तेमाल करें।
किसी के बहकावें में मत आए। सौहार्द्र बनाए रखें। कानून व्यवस्था भंग करने व अराजक्ता फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं के लिए चलाया जा रहा है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं व युवतियां तत्काल पुलिस व हेल्प लाइन नंबरों पर कॉल कर सकती हैं।
बुजुर्गों से कहा कि अपने अनुभव पंचायत चुनावों में नौजवानों में बांटे, जिससे शांति व्यवस्था कायम रहे। बीएलओ से मजरों की मतदाता संख्या की जानकारी ली। इस दौरान महिलाएं, बुजुर्ग, युवा, कस्बा इंचार्ज राजेंद्र सिंह, एसएसआई विनोद कुमार यादव, निवर्तमान प्रधान जानकी प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।