फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शिक्षक की गिरफ्तारी न होने से नाराज महिला ने एसएसपी कार्यालय में कीटनाशक पीया

Wed, 30 Sep 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी शिक्षक और उसके परिजनों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध महिला ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


भरथना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में इकदिल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। वर्ष 2014 में पति की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। महिला अपने 11 वर्षीय बेटे का भरण-पोषण करने के लिए इटावा के एक निजी अस्पताल में काम करने लगी। वर्ष 2025 में उसकी मुलाकात अरुण कुमार गौतम से हुई। दोनों में मोबाइल पर बातचीत होने लगी। महिला के मुताबिक, अरुण ने उसे बताया कि उसकी पत्नी भी काफी समय पहले घर से चली गई है और वह अकेला रहता है। आरोप है कि अरुण ने शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाए।

आरोप है कि जबरन उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी होने की बात कही। महिला का आरोप है कि आरोपी चकरनगर के राजपुर में शिक्षक है। कोर्ट के आदेश पर 19 सितंबर को बकेवर थाने में अरुण, उसके भाई असित कुमार, मां राममूर्ति देवी, असित की पत्नी अंजू देवी और पिता मलखान सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। महिला का कहना है कि 10 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को वह अपने छोटे भाई और बहनोई के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उसने कार्यालय में ही कीटनाशक पी लिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। डॉक्टर राघवेंद्र ने बताया कि महिला ने कीटनाशक पी लिया था। उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज है। उसके 164 के बयान भी कराए जा चुके हैं। कार्यालय में उसने आकर कीटनाशक पीने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिसकर्मियों उसे रोक लिया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कराई जाएगी।
विज्ञापन


बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसएसपी इटावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें