फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंटीलेटर पर है यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं : शिवपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने शहर में पहुंचे। मीडिया के सवालों के जवाब में कांग्रेस को आईना दिखाते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में कांग्रेस का कुछ नही है। यह बात आप सभी समझते है। यहां सिर्फ समाजवादी पार्टी है।
विज्ञापन

सपा ही भाजपा को हरा सकती है। कहा कि इंडिया गठबंधन बनाये रखने की कांग्रेस को जिम्मेदारी दी गई है, क्योंकि वो गठबंधन की सबसे बड़ी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है। कहा कि आजम खान को जान का खतरा है। उन पर झूठे मुकदमे लगाए गए।
देश में होने वाले पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा और यहीं से केंद्र की सरकार की विदाई की तैयारी हो जाएगी।उन्होंने कहा यह सरकार कहती है कि स्वास्थ्य सेवा अच्छी, लेकिन हकीकत में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप है। इस मुद्दे काे वह कई बार विधानसभा में भी उठा चुके हैं। पूरी स्वास्थ्य सेवाएं वेंटीलेटर पर है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है, दवाइयां नही है। गंभीर बीमारी की घटिया दवाई अस्पतालों में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें