फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 32 केंद्रों पर होगी यूपीपीएससी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) व सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षक तैनात होंगे।
विज्ञापन

लोक सेवा आयोग की यह परीक्षा 11 फरवरी को प्रस्तावित है। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक होगी। जिले में होने वाली परीक्षा में 14,188 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि जिले से 37 केंद्रों की सूची भेजी गई थी। इनमें से 32 केंद्रों का चयन हुआ है। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले कोषागार से पेपरों के शील्ड पैकेट लेकर परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें