उत्तर प्रदेश के इटावा में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। नाबालिग पत्नी ने पति व देवर पर दुष्कर्म करने व मामा-मामी पर करीब 16 साल की उम्र में जबरन बेंचकर शादी कराने का आरोप लगाया है।
इटावा एसएसपी के निर्देश पर ऊसराहार थाना पुलिस दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कर रही है।
एसएसपी के निर्देश पर ऊसराहार थाना में दर्ज मुकदमें में एक गांव निवासी बालिका के चाचा ने बताया कि मैनपुरी के कुर्रा ओना निवासी उसके मामा व मामी ने नौ दिसंबर को करीब 16 साल की उम्र में भतीजी की शादी बकेवर के युवक से करा दी थी। इसके बाद पति व देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।