फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथ संचलन के जरिए संघ का शक्ति प्रदर्शन

Sun, 10 Apr 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
पथ संचलन की तैयारी करते संघ कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने रविवार को शहर में पथ संचलन किया। दो जगह से पथ संचलन शुरू हुआ। जिसमें छोटे व बड़े सभी स्वयं सेवकों ने उत्साह से हिस्सा लिया। नौरंगाबाद चौराहे पर आकर दोनों पथ संचलन  के कार्यकर्ता एकजुट हो गए और यहां से एक साथ पथ संचलन करते हुए शहर में घूमे। परंपरागत गणवेश में मौजूद स्वयं सेवकों का पथ संचलन पुरबिया टोला मार्ग स्थित संघ कार्यालय पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


संघ का पथ संचलन कार्यक्रम नव संवत्सर के आगमन पर हुआ, लेकिन इसके जरिए संघ ने अपनी एकजुट की ताकत का भी अहसास कराया। कई सैकड़ा कार्यकर्ता पथ संचलन में शामिल हुए। सफेद शर्ट और खाकी पैंट  पहने संघ के कार्यकर्ता हाथों में लाठी लिए रहे। पूर्व की ओर पक्काबाग तिराहा एवं पश्चिम में केके डिग्री कालेज के समक्ष कार्यकर्ता रविवार दोपहर करीब तीन बजे एकत्र हुए।

दोनों पथ संचलनों में चार पहिया वाहनों पर आरएसएस के संस्थापक बलिराम हेडगेवार समेत कई अन्य नेताओं के फोटो लगाए गए थे। संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनुशासन की बागडोर संभाले रहे। दो कतारों में समान दूरी पर स्वयं सेवकों को खड़ा किया गया। इसके बाद दोनों पथ संचलनों के कार्यकर्ता नौरंगाबाद चौराहे पर पहुंचे। यहां सभी संघ कार्यकर्ताओं ने एक साथ पथ संचलन शुरू किया।
विज्ञापन


नौरंगाबाद चौराहे से शुरू होकर यह पथ संचलन पक्कीसराय, कोतवाली चौराहा होते हुए पुरबिया टोला मार्ग स्थित संघ कार्यालय पर पहुंचा। पथ संचलन का स्वागत करने के लिए कई जगह तोरण द्वार सजाए गए। लोगाें को नव संवत्सर की बधाई दी गई। पथ संचलन में संघ के अलावा भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें