तहसीलदार के नेतृत्व में आज प्रशासन कराएगा सरकारी आवास खाली
सैफई। तहसील परिसर में बने सरकारी आवासों में अवैध रूप से रह लोगों के खिलाफ सोमवार को तहसीलदार के नेतृत्व में आवास खाली कराने का अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर तहसील प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। तहसीलदार जगदीश सिंह ने बताया 22 मई को तहसील के कर्मचारियों ने बाकायदा मुनादी कराकर सरकारी आवासों को खाली कराने को लेकर तीन दिन का अंतिम समय दिया गया था। उसके बावजूद अतिक्रमणकारियों ने आवास खाली नहीं किए जा रहे हैं। इसको लेकर सोमवार को तहसील प्रशासन पुलिस बल के साथ आवास खाली कर आएगा। जिन लोगों ने आवास खाली नहीं किए, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
(फोटो संख्या 03) प्रशस्ति पत्र के साथ प्रधान सत्येंद्र राजपूत। संवाद
फूफई के प्रधान सत्येंद्र को सीएम ने किया पुरस्कृत
इकदिल। ब्लॉक बढ़पुरा की ग्राम पंचायत फूफई के प्रधान सत्येंद्र राजपूत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्मानित होने पर फूफई के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। प्रधान ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार नौ बिंदुओं पर उत्कृष्ट कार्य करने पर लखनऊ में मिला है। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रशस्ति पत्र व नौ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। (संवाद)