फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दस करोड़ से होगा उदी-वाह मार्ग का चौड़ीकरण

Sun, 19 Nov 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उदी-वाह मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर शासन ने मोहर लगा दी है। अब 10 करोड़ रुपये की लागत से नौ किलोमीटर की सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इससे वाह जाने वाले आम यात्रियों के साथ ही सौ से अधिक गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


वाह जाने के साथ ही आगरा जाने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग उदी-वाह मार्ग का उपयोग करते हैं। वहीं, इस रोड पर उदी से लेकर पछायगांव चौराहे से पहले किलोमीटर संख्या 30 तक करीब सौ गांव पड़ते हैं। इनकी करीब 50 हजार की आबादी का आवागमन भी इसी सड़क से होता है। सड़क वर्तमान में साढ़े पांच मीटर चौड़ी है। आवागमन अधिक होने की वजह से कई बार इस सड़क का चौड़ीकरण कराए जाने की मांग की जा चुकी है।
इसके लिए सदर विधायक सरिता भदौरिया की ओर से भी लगातार प्रयास किया जा रहा था। लोगों की जरूरत को देखते हुए शासन की ओर से अब इस सड़क के चौड़ीकरण की स्वीकृति दे दी गई है। 10 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का उदी से लेकर किलोमीटर संख्या 30 तक नौ किलोमीटर के दायरे में चौड़ीकरण कराया जाएगा। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन


उदी-वाह मार्ग इस समय किलोमीटर संख्या 30 तक साढ़े पांच मीटर चौड़ा है। अब इसे डेढ़ मीटर बढ़ाकर सात मीटर किया जाएगा। इससे आवागमन में सुविधा के साथ ही आए दिन होने वाले हादसों में भी कमी आएगी।


तीसरी बार में प्रस्ताव को मिली हरी झंडी


लोक निर्माण विभाग की ओर से लगभग दो साल पहले इसके चौड़ीकरण के प्रस्ताव के लिए पत्र भेजा गया था। इसके बाद एक और बार पत्र भेजा गया, लेकिन बजट न होने की वजह से दोनों बार चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर मोहर नहीं लग सकी। अब जाकर तीसरी बार में इसका प्रस्ताव स्वीकार हो सका है।



वर्जन



उदी-वाह मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। लगभग 10 करोड़ की लागत से इसका चौड़ीकरण कराया जाएगा। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी। -संजीव कुमार सैनी, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें