फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ढाबे पर खाने को लेकर हुआ विवाद, कर्मचारियों को पीटा

Sun, 19 Nov 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। नेशनल हाईवे स्थित राज पेट्रोल पंप के सामने ढाबे पर दो दिन पहले हुए विवाद से गुस्साए युवकों ने शुक्रवार रात आकर कर्मचारियों को पीटकर घायल कर दिया। इसमें चार लोगों को चोटें आई हैं। ढाबा संचालक ने दो नामजद तथा छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




ढाबा मालिक देवेंद्र सिंह ने बताया कि पड़ोसी गांव नगला बाबा सराय भूपत के कुछ युवक बुधवार को ढाबे पर खाना खाने आए थे। यहां उनकी ओर से बदसलूकी करने पर कर्मचारियों से कुछ विवाद हो गया था। उस समय मामले को शांत कराकर युवकों को भेज दिया गया था, लेकिन शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे दो युवक अपने करीब छह अन्य साथियों को लेकर ढाबे पर कार व बाइकों से आ गए।
आरोप लगाया कि इसके बाद उन्होंने गालीगलौज करते हुए ढाबे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। कर्मचारियों के विरोध करने पर मारपीट कर दी। इसमें धर्मेंद्र, अंकुल, अनुज व रामनरेश को चोटें आईं हैं। सूचना पर एसआई संजय सिंह मय फोर्स के पहुंच गए। उससे पहले युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस ने ढाबा संचालक की तहरीर पर आरोपी मनीष और प्रशांत और उनके छह अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें