इटावा। कोहरे की वजह से सूबेदारगंज- उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन 31 जनवरी तक स्थगित रहेगा। 29 दिसंबर को जारी सूचना में पहले यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन संचालित होने की जानकारी दी गई थी। ट्रेन नंबर 04141 सूबेदारगंज से उधमपुर के लिए दो जनवरी से उधमपुर के लिए व 04141 उधमपुर से सूबेदार के लिए तीन जनवरी से सप्ताह में दो- दो दिन चलनी थी। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जन संपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी है। (संवाद)