बकेवर। क्षेत्र के ग्राम बिजौली स्थित सिक्सलेन हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से शनिवार रात को बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर जानकारी परिजनों को दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम बिजौली निवासी रामशंकर का बेटा इन्द्रजीत (26) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। पिता ने बताया कि बेटा करीब दस दिन पहले घर आया था। वह शनिवार को बाइक से इटावा निवासी रिश्तेदार से मिलने गया था।
रात को घर आते समय ग्राम बिजौली के सिक्सलेन हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंद्रजीत हेलमेंट नहीं लगाए था।
वहीं, नगला रमन निवासी शीलू पुत्र रामपाल दिल्ली से बाइक से घर लौट रहा था। फिरोजाबाद जिले के कठफोरी के पास हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सैफई भर्ती कराया, जहां उसकी रात को मौत हो गई।