फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में लगी आग तीन बीघे गेहूं राख

Fri, 10 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना थाना क्षेत्र के दो गांवों में आग लगने से तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल ने मौेके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग लगने की पहली घटना थाना क्षेत्र के गांव चुन्नी की मडैया में हुई है। शुक्रवार को धर्मेंद्र कुमार के  खेत में अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख गांव  वाले दौड़कर मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की सूचना दमकल को दी गई लेकिन तक गेहूं की एक बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी।

दूसरी घटना पडियापुरा में हुई है। शुक्रवार दोपहर दो बजे सूरज के खेतों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से उठी चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई । गांव  वाले तथा फायरबिग्रेड जब तक आग पर काबू पाती तब तक दो बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन


बकेवर में चार घर जलकर राख
बकेवर थाना क्षेत्र के पेवली गांव में तारों से निकली चिंगारी से चार घरों में आग लग  गई। लपटों में लाखाें का घरेलू सामान जल गया। जर्जर तारों से निकली चिंगारी पेवली गांव के श्याम सिंह पुत्र गोकुल, नंदकिशेार पुत्र गोकुल, राधेश्याम पुत्र रामसेवक कमल पुत्र बद्री प्रसाद के घरों के लिए आफत बनकर टूटी।
विज्ञापन


घटना करीब रात आठ बजे घटी। रात का का समय होने से ग्रामीणों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग में घर गृहस्थी का सामान, कपड़े, अनाज आदि समेत लाखों का सामान जलकर राख  हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें