फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला पदार्थ और तमंचों के साथ दो शातिर पकड़े

विज्ञापन
फोटो संख्या 30 पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए अभियुक्त - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को नशीले पदार्थ और तमंचों के साथ पकड़ा है। दोनों पर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ऊसराहार सतीश यादव ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के भरतिया अंडरपास पर वाहन चेकिंग के दौरान सफेद स्कूटी पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे।
पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी में दोनों के पास से दो तमंचे और नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
पकड़े गए युवकों ने अपने नाम राहुल यादव पुत्र गीतम सिंह निवासी ग्राम रमा थाना फूफ जिला भिंड, मध्य प्रदेश और राजकुमार यादव पुत्र अकबर सिंह निवासी अग्रवाल कालोनी भिंड बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों शातिर किस्म के बदमाश हैं। इनके विरुद्ध सैफई और ऊसराहार थानों में मुकदमा दर्ज है। इसमें गैंगस्टर एक्ट भी शामिल है। दोनों बदमाशों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें