फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर पकड़े, 75 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इकदिल क्षेत्र में जेसीबी से खनन करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौके से दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा है। खनन विभाग की टीम ने 75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो संज्ञान में आने पर इकदिल पुलिस ने छापेमारी करके मौके से मिट्टी का खनन कर रही दो ट्रॉलियों को पकड़ लिया। मौके से खनन कर रहे माफिया भाग गए। जानकारी पर जिला खनन अधिकारी बृज बिहारी ने भी जांच पड़ताल की है। खनन की कोई अनुमति पत्र न दिखाए जाने पर जुर्माना लिया गया है। इकदिल थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों ट्रैक्टरों को कराईपुरा चौकी में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें