फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बकरी को पीटने के विवाद में दो पक्षों में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। सहसों थाना क्षेत्र के गड़ैया गांव में गुरुवार शाम बकरी को मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इसमें एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


गड़ैया गांव निवासी पीड़िता रामबेटी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि गुरुवार शाम करीब सात बजे उसकी बकरी घर के बाहर बंधी थी। तभी पड़ोसी महिला लाठी-डंडों से बकरी को मारने लगी। रामबेटी ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
बाद में गाली-गलौज और विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान पड़ोसियों ने छत पर चढ़कर ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। एक पत्थर पीड़िता के पति चतुर सिंह के सिर में लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

पीड़िता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। घायल वृद्ध को चकरनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह पीड़िता ने सहसों थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया। चकरनगर थाना प्रभारी वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच के बाद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें