इकदिल।
थाना क्षेत्र के आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर सराय जलाल में मंगलवार सुबह खड़ी पिकअप में पीछे आ रही आम से लदी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
मंगलवार सुबह सराय जलाल में नेशनल हाईवे पर शहर की नवीन मंडी में सब्जी खरीदने जा रहे ग्रामीण पिकअप में अपनी-अपनी क्रेट रख रहे थे। उसी दौरान बकेवर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से ग्रामीण घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि पिकअप के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। नवीन मंडी में शान मुहम्मद आढ़ती के यहां मलिहाबाद से पिकअप में आम लादकर आ रहे, लखनऊ के नगला परबंदी निवासीचालक गुड्डू और उनका (11) वर्षीय पुत्र सीनू, धीरज,लल्लन निवासी मलिहाबाद घायल हो गए। वहीं हाईवे पर खड़े संतोष निवासी कूकेपुरा, यदुवीर निवासी बिठौली, विद्यासागर निवासी बिजौली,रामनारायण निवासी सराय जलाल, लाल सिंह निवासी बिजौली, जगदीश, रामकेश निवासी खरगूपुरा गंभीर रूप से घायल हो गए।