फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आर्म्स एक्ट में दो को एक-एक साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एसीजेएम-पांच कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले की सुनवाई के बाद साक्ष्यों के आधार पर दो को दोषी पाते हुए एक-एक साल की कैद व एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। थाना इकदिल पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में रामवीर सिंह निवासी नगला पडुआ, थाना इकदिल व उदयवीर निवासी मुलायम नगर, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। गुरुवार को कोर्ट ने दोनों पक्षों के वकीलों की सुनने के बाद दोषियों को सजा सुनाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें