फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पत्नी के मायके जाने पर फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरा जमुना पार में पत्नी के मायके जाने से दुखी युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक तीन दिन पहले भी फंदा लगाकर जान देने का प्रयास कर चुका था। हालांकि उस समय परिजनों के देख लेने पर उसे बचा लिया गया था। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, इंद्रजीत (30) निवासी जैतपुरा जमुना पार का मंगलवार को पत्नी से घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर पत्नी व दो बच्चों को लेकर इकदिल स्थित मायके चली गई थी। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। इंद्रजीत ने उसी दिन शाम को घर में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की थी लेकिन परिजनों के समय पर देने पर उसे बचा लिया था। बृहस्पतिवार सुबह को इंद्रजीत के परिजन खेतों पर काम करने चले गए।
घर पर अकेले इंद्रजीत ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के लौट के आने पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पछायगांव थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें