इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने अपने फुफेरे भाई व उसके दोस्त पर कार से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म व जेवर लूटने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वह थाने में तहरीर लेकर गई पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस संबंध में उसने गुरुवार को एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने आरोप लगाया कि 28 अगस्त को वह घर से रिश्तेदारी में जाने को निकली थी। जब वह पड़िया पुरा मोड़ के पास पहुंची तभी उसका फुफेरा भाई अपने साथी के साथ मिल गया। उन लोगों ने उसे कार में बैठा लिया, इसके बाद में दोनों ने कोई नशीला पदार्थ खिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने देखा कि वह किसी अंजान स्थान पर है। उसने दोनों से छोड़ देने की गुहार लगाई लेकिन दोनों ने उसके साथ मारपीट कर उसके पास से जेवर नकदी छीन ली और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। उक्त लोगों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि उसके पिता ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई। इसके बाद वह किसी तरह से वहां से भाग निकली। उसे पता चला कि वह अहमदाबाद क्षेत्र में है। वह किसी तरह से अपने घर आई। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वह थाने गई तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नही की। गुरुवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा को महिला ने प्रार्थना पत्र दिया देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर एसएसपी ने थाना प्रभारी भूपेंद्र राठी को जांच करने की बात कही।