फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दो और त्योहार स्पेशल ट्रेन मिलीं, 12 और 14 को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर-गया अनारक्षित विशेष ट्रेन इटावा जंक्शन पर दो मिनट रुकेगी, वापसी में रात 1:40 बजे पहुंचेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसी क्रम में जयपुर से गया और गया से खातीपुरा के बीच संचालित होने वाली अनारक्षित विशेष ट्रेन का ठहराव इटावा जंक्शन पर भी दिया गया है। इससे त्योहार के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

पीआरओ अमित कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से जारी समय-सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 09727 जयपुर-गया अनारक्षित विशेष ट्रेन 12 नवंबर (गुरुवार) को रात 8:58 बजे इटावा जंक्शन पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद रात 9 बजे गया के लिए रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन जयपुर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह और टूंडला होते हुए इटावा पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09728 गया-खातीपुरा अनारक्षित विशेष ट्रेन 14 नवंबर (शनिवार) को रात 1:40 बजे इटावा जंक्शन पहुंचेगी। यहां तीन मिनट के ठहराव के बाद रात 1:43 बजे खातीपुरा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन 13 नवंबर (शुक्रवार) को दोपहर 1:30 बजे गया से प्रस्थान करेगी। दोनों ट्रेनों में कुल 15 आईसीएफ कोच लगाए गए हैं, जिनमें नौ स्लीपर, चार सामान्य श्रेणी और दो एसएलआर कोच शामिल हैं।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की समय-सारणी की जानकारी रेल मदद, एनटीईएस ऐप या आधिकारिक रेलवे पूछताछ सेवा से प्राप्त करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें