फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सॉल्वर गैंग के दो सदस्य पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के एक केंद्र पर अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने की फिराक में घूम रहे सॉल्वर गैंग के दो सदस्यों को एसओजी ने पकड़ लिया। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। माना जा रही है कि पुलिस बड़े रैकेट का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


रविवार को जिले के 30 केंद्रों पर पुलिस आरक्षी परीक्षा कराई जा रही थी। इस दौरान एसओजी समेत सभी खुफिया एजेंसियां सक्रिय थीं। इस बीच एसओजी को इनपुट मिला कि उदी क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की फिराक में सॉल्वर गैंग के सदस्य खड़े हैं। इस पर एसओजी टीम तत्काल रूप से केंद्र के बाहर पहुंच गई। यहां केंद्र से थोड़ी दूरी पर एक कार में संदिग्ध युवक मिलने पर उन्हें दबोच लिया। सूत्रों के अनुसार, इनमें दो सॉल्वर गैंग के सदस्य हैं, जबकि एक व्यक्ति जिसकी परीक्षा वह शामिल है। एसएसपी के निर्देशन में एसओजी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि उक्त सदस्यों के जरिए बड़े सॉल्वर गैंग का खुलासा हो सकता है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी सॉल्वर गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें