फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 21: संदीप की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन

फोटो 22: ताखा-बरौना मार्ग पर घटना के बाद लगी भीड़। संवाद

ताखा-बरौना मार्ग पर शनिवार शाम की घटना, बहन के यहां गए थे झंडा चढ़ाने



तीन घायलों में एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर



संवाद न्यूज़ एजेंसी



ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र में शनिवार को ताखा बरौना मार्ग पर नगला चतुर के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।



रवि निवासी रम्पुरा बरौना थाना ऐरवा कटरा औरैया, भाभी साधना तथा चचेरे भाई संदीप (28) के साथ बाइक से बसरेहर थाना क्षेत्र के खड़कौली गांव में बहन राखी के घर झंडा चढ़ाने गया था। शनिवार को कार्यक्रम के बाद तीनों लोग लौट रहे थे। करीब चार बजे जब वह ताखा बरौना मार्ग पर नगला चतुर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक चालक करीब पांच मीटर दूर जा गिरे। हादसे के समय किसी भी चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे में बाइक चला रहे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि और साधना घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की भी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

जेब से मिले पहचान पत्र में नाम पवन कुमार निवासी रतनपुर खास थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात है जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल को सीएचसी सरसईनावर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ऊसराहार पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बलराम मिश्रा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें