फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, तीन घायल

Sat, 28 Mar 2026 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात के ध्यानार्थ-
विज्ञापन

-
फोटो 21: संदीप की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
फोटो 22: ताखा-बरौना मार्ग पर घटना के बाद लगी भीड़। संवाद

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, तीन घायल क्रॉसर - ताखा-बरौना मार्ग पर शनिवार शनिवार शाम की घटना, बहन के यहां गए थे झंडा चढ़ाने
- तीन घायलों में एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
- मरने वालों में एक रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रतनपुर खास का निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा (इटावा)। ऊसराहार थाना क्षेत्र में शनिवार को ताखा बरौना मार्ग पर नगला चतुर के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
रवी निवासी रम्पुरा बरौना थाना ऐरवा कटरा औरैया, भाभी साधना तथा चचेरे भाई संदीप (28) के साथ बाइक से बसरेहर थाना क्षेत्र के खड़कौली गांव में बहन राखी के घर झंडा चढ़ाने गया था। शनिवार को कार्यक्रम के बाद तीनों लोग लौट रहे थे। करीब चार बजे जब वह ताखा बरौना मार्ग पर नगला चतुर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक चालक करीब पांच मीटर दूर जा गिरे। हादसे के समय किसी भी चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाइक चला रहे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रवी और साधना घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की भी मौके पर मौत हो गई। जेब से मिले पहचान पत्र में नाम पवन कुमार निवासी रतनपुर खास थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात है जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल को सीएचसी सरसईनावर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ऊसराहार पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बलराम मिश्रा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराय गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें