फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली व पिकअप की भिड़ंत में दो की मौत

Fri, 28 Oct 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के कुड़रिया रजवाह के निकट नेशनल हाईवे पर गुरुवार की तड़के सुबह ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप की हुई भिड़ंत में ट्रैक्टर की ट्राली पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप लोडर चालक सहित एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए ।
विज्ञापन


 इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर निवासी रामकुमार (60) पुत्र हरिनारायण एवं सुभाष (30) पुत्र रामभरोसे के अलावा रविन्द्र पुत्र संतोष गुरुवार की सुबह साढे़ पांच बजे टैक्ट्रर ट्राली पर बैठ कर बकेवर स्थित किराए पर लिए गए खेतों में आलू की बुआई करने जा रहे थे।

कुड़रिया रजवाह के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर ट्राली में जोर दार टक्कर मार दी। इससे ट्राली पर सवार तीनों लोग पिकअप के सामने आ गिरे। पिकअप ने तीनों को रौंद डाला। इसमें रामकुमार व सुभाष की मौके पर मौत हो गयी।
विज्ञापन


वही ट्राली सवार रविंद्र व पिकअप चालक प्रमोद पुत्र सौदान सिंह निवासी समना गढ़ी हाथरस गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया।  जहां उनकी हालत गंभीर होने के चलते मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं मृतकों के शव पुलिस ने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें