इटावा/ बकेवर। जिले के अलग अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिजली घर के पास हुई जहां सड़क के किनारे खडे़ हथठेला से खीरा खरीद रही एक महिला को तेजी से आ रहे एक विक्रम ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसे इलाज के लिए इटावा लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बकेवर कस्बे के लोहिया नगर निवासी नेक सिंह की पत्नी सरोज 43 वर्ष दवा लेने इटावा आई थी। वापस वह घर जा रही थी। बकेवर बिजली घर के पास वह सड़क के किनारे खडे़ हथठेला से खीरा खरीद रही थी। तभी तेजी से आ रहे एक विक्रम ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर सराय के पास हुई जहां सड़क पार करते समय भेदेवी 58 वर्ष पत्नी कैलाश चंद्र निवासी सराय बाइक की चपेट में आने से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए सैंफई ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
तीसरी घटना इकदिल क्षेत्र के हाइवे पर गांव फू फई गांव के पास हुई जहां बाइक से जा रहे बादशाह पुत्र जया लाल निवासी जलालाबाद शाहजहांपुर व जीतू पुत्र आशाराम निवासी जगन्नाथपुरा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। चौथी घटना उदी बाह रोड पर नायक पुरा के पास हुई जहां कार की चपेट में आने से बाइक सवार विवेक पांडे पुत्र हरी नारायण पांडे निवासी अजीतमल घायल हो गया। चितभवन नहर पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से संदीप अवस्थी निवासी चितभवन घायल हो गया। पक्का बाग के पास कार व ट्रक की भिड़ंत में कार चालक जनमेद पुत्र सोवरन निवासी पक्काबाग घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।