इटावा। शनिवार को जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले और दो मरीज स्वस्थ हुए। जिले में अब तक 13928 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 294 की मौत हो गई और 13615 स्वस्थ्य हो चुके हैं।
19 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। जिले में 1589 लोगों की एंटीजन, 29 की ट्रू नॉट मशीन और 2291 लोगों की आरटीपीसीआर से जांच की गई। अब तक 7 लाख 17 हजार 881 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। (संवाद)