फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर दो घरों में चोरी

Sat, 10 Oct 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला दया में शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। परिजनों को घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


गांव नगला दया निवासी राम सिंह व उसके भाई कप्तान सिंह का घर अगल-बगल है। शुक्रवार की रात दोनों परिवारों के लोग घर की छत पर सो रहे थे। रात में चोरों ने राम सिंह और कप्तान सिंह के मकानों में नकब लगाई। चोरों ने राम सिंह के घर में रखे बक्सों के ताले तोड़ दिए और उनमें रखा सामान ले गए।

कप्तान सिंह के घर में घुसे चोरों ने हजारों का माल समेटा। सुबह के समय घर के पीछे से जा रहे ग्रामीणों ने नकब देख कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। राम सिंह ने बताया कि चोर उनके घर से सोने चांदी के जेवरातों समेत करीब दो लाख का सामान ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चोर कप्तान के घर से साढे़ बारह सौ रुपये व चार बोरी गेहूं चुरा ले गए। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें