फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच मारपीट फायरिंग में युवक घायल

Mon, 09 Feb 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर के बलरई थाना क्षेत्र के गांव कोकावली में शनिवार की देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में युवक घायल हो गया। उसे सैफई रिम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव कोकावली में शनिवार की रात करीब नौ बजे के आसपास गांव के ही दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष के लोग असलहे लेकर आ गए और फायरिंग करने लगे। तब तक ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले गोली लगने से गांव का चरण सिंह पाल (24) पुत्र श्रीपाल घायल हो गया। युवक को लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरता देख हमलावर भाग खड़े हुए। पुलिस ने घायल को तत्काल सैफई रिम्स भिजवाया। यहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


घायल चरन सिंह की पत्नी रंजना पाल ने गांव के ही अनुज कुमार उर्फ संटू गुप्ता पुत्र सुशील कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। विवाद के पीछे क्या कारण है इसकी जानकारी की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें