(फोटो संख्या 07) जिला अस्पताल में घायल छात्राओं का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी । संवाद
कार की टक्कर से दो छात्राएं घायल
उदी। बीएससी की परीक्षा देकर लौट रहीं दो छात्राओं को उदी चौराहा पर कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। दोनों घायल छात्राओं को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल भिजवाया।
बढ़पुरा क्षेत्र के अभय वीर स्मृति कॉलेज से बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा देकर मनीषा और कामिनी वापस अपने घर जैतपुर जा रहीं थीं। उदी चौराहे पर पछाय गांव की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, और परिजनों को सूचना दी गई। बढ़पुरा पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार को थाने पर खड़ा कराया। (संवाद)