फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइक की चपेट में 20 फीट तक घिसटी महिला, मौत

Thu, 01 Jun 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो संख्या 08) रानी देवी की फाइल फोटो।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। कोतवाली क्षेत्र में ऊसराहार मार्ग पर घर के बाहर सड़क पार कर रही वृद्ध महिला बाइक की चपेट में आकर करीब बीस फीट तक घिसटती चली गई। हादसे में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

भोली गांव निवासी रानी देवी पत्नी (58) सुरजन सिंह के भतीजे अनूप ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे ताई सड़क पार कर रही थीं। इस दौरान भरथना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह 20 फीट तक घिसटती चलीं गईं। हादसे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। उधर, घटना को लेकर मृतका के परिजनों में कहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें