फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फौजी के घर हुई चोरी में दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। पुलिस ने कस्बे के गोविंद नगर मोहल्ले में फौजी के घर हुई चोरी की घटना का सिर्फ चार घंटे के अंदर पर्दाफाश कर दिया। चोर घर का ताला तोड़कर लाइसेंसी रिवाल्वर, एलईडी टीवी और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान भी बरामद कर लिया। एसएसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये की राशि से सम्मानित करने की बात कही।
विज्ञापन




मंगलवार को गोविंद नगर निवासी रीता देवी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनके पति उपदेश कुमार सैनिक है और वर्तमान में राजस्थान में तैनात है। 27 मार्च को वह घर में ताला लगाकर बच्चों के साथ औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के भाईपुरा गांव श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में गई थीं। वह छह अप्रैल की शाम करीब सात बजे घर वापस लौटीं। घर पहुंचने पर उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखा तो बक्से और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था।
साथ ही पति की लाइसेंसी रिवाल्वर, एलईडी टीवी और चांदी के आभूषण गायब थे। सूचना पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मंगलवार दोपहर थाना प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ गस्त पर थे। तभी अहनैया नदी के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम साहिल उर्फ भोला उर्फ भोले और समीर उर्फ फुल्ली निवासी गिहार नगर बताए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फौजी के घर से चोरी की गई लाइसेंसी रिवाल्वर, एलईडी टीवी, चांदी की तोड़िया समेत अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें