कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के लिए ताखा तहसील के
पुरैला गांव में शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर 54
बच्चों का परीक्षण किया। अति कुपोषित पाए गए बच्चों को शिविर में भेजा
जाएगा।
बीएसए जेपी राजपूत और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक
डा. अवधेश यादव के नेतृत्व में घर-घर जाकर 5 वर्ष तक के बच्चों का
स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कुल 54 बच्चों के परीक्षण में 2
बच्चों को अतिकुपोषित पाया गया। इस दौरान टीकाकरण भी किया गया। बीएसए जेपी
राजपूत ने बताया कि शिक्षकों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सहायता से
अभियान चलाया।
अति कुपोषित बच्चों को जिला अस्पताल में चलाए जा रहे
एनआर केंद्र पर भेजा जाएगा जहां इनकी देखरेख की जाएगी। वहीं, अधीक्षक ताखा
डा. अवधेश यादव ने बताया कि कुपोषित बच्चों को दवाइयां पोषाहार की मात्रा
दोगुनी दी गई है।
कुपोषण से होने वाली शिशु मृत्युदर को कम करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।