फोटो 12:::ऊसराहार कस्बे में प्रतिष्ठानें चेक करती टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। राष्ट्रीय बाल अधिकारी संरक्ष आयोग के निर्देशों पर गठित टीम ने भरतिया कोठी और ऊसराहार कस्बे में छापेमारी अभियान चलाया। इस प्रतिष्ठानों पर काम करते दो बाल श्रमिक पकड़े। दोनों को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करके उक्त दुकानदारों की रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी है।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अनुपालन में गठित हुई टीम के नायब तहसीलदार ताखा सूरज प्रताप सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता, मानव तस्करी रोधी इकाई के प्रभारी विष्णु कांत तिवारी, केस वर्कर खुशबू शाक्य, मानव तस्कर रोधी इकाई के उपनिरीक्षक सुनील कुमार व जयपाल सिंह तथा थाना ऊसराहार के एसआई जगराम सिंह, ब्रजनंदन व कांस्टेबल दीपचंद, महिला कांस्टेबल प्रीति ने संयुक्त रूप से भरतिया कोठी उसराहार कस्बे के बाजार में निजी प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।
सोहन बताया कि एक इस दौरान दो बच्चों को बालश्रम करते हुए रेस्क्यू किया गया है। इन बच्चों को किशोर न्याय बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 के अनुपालन में बालिका की देखरेख संरक्षण व्यवस्था हेतु न्यायपीठ बाल कल्याण समिति इटावा के समक्ष पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि बाल श्रम कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।