ताखा। पटियायत हवेली गांव निवासी सरमन बाथम के घर के दरवाजे पर रखे छप्पर में गुरुवार देर रात आग लग गई। हादसे में छप्पर के नीचे बंधी दो भैंस झुलस गईं जबकि वहां रखा भूसा और दाना भी पूरी तरह जल गया। आग लगने का कारण बल्ब के तार में शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
पीड़ित पशुपालक सरमन बाथम ने बताया कि वह घटना के समय घर के अंदर सो रहा था। तभी शॉर्ट सर्किट से छप्पर में आघ लग गई। लपटें और धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। दोनों भैंस झुलस चुकी थीं और भूसा-दाना भी जल चुका था। क्षेत्रीय लेखपाल सतेंद्र कुमार का कहना है कि नुकसान का आंकलन कर शासन से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।