फोटो संख्या 16 हिद्दपुरा गांव में भूसे में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : ETAWHA
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के हिद्दपुरा गांव में शुक्रवार सुबह लगी आग में दो भाइयों का करीब 12 क्विंटल गेहूं व 50 क्विंटल भूसा जल गया। ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फोर्स के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम भी मौके पर पहुंचे।
ग्राम पंचायत उनवा संतोषपुरा के प्रधान प्रतिनिधि दिलीप सिंह ने बताया कि हिद्दपुरा गांव निवासी किसान हजारीलाल के दो बेटों सिरपाल व केदार सिंह की झोपड़ियों में सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। अग्निकांड में उनका 12 क्विंटल गेहूं और 50 क्विंटल भूसा जल गया। सूचना पर पुलिस व दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग बुझाई।